नेस्ले इंडिया ने इस बार फेस्टिवल ग्रीटिंग्स के नाम से चॉकलेट गिफ्ट पैक तैयार किया है। कंपनी के 150 रुपये वाले गिफ्ट पैक में इस मूल्य से भी ज्यादा राशि के चॉकलेट हैं। इसी तरह कैडबरी के नाम से चॉकलेट एवं कुछ अन्य उत्पाद बेचने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी मोंडलीज इंडिया ने भी सेलीब्रेशन के नाम से चॉकलेट का विशेष पैक तैयार किया है।
डेल मोंटे ने मौसमी फलों के जूस पर दिया है जोर
डेल मोंटे ने दिवाली की खुशी बढ़ाने के लिए इस बार प्रीमियम विकल्प के गिफ्ट पैक भी तैयार किए हैं, इसमें कई आकार के फूट ड्रिंक्स है। इसके अलावा कंपनी ने पार्टी गिफ्ट देने के लिए खास तौर पर टेट्रा पैक लांच किए हैं।
डेल मोंटे के फ्रूट जूस में चार सीजन के खास फलों का रस है। अच्छी बात यह है कि इसके गिफ्ट पैक प्रमुख जनरल स्टोर और मॉडर्न स्टोर जैसे बिग बाजार, स्पार, मैट्रो, कैश एंड कैरी, स्पैंसर्स, बेस्ट प्राइस आदि पर उपलब्ध होने के साथ यह ई-कॉमर्स वेबसाइट खासतौर पर बिग बॉस्केट, अमेजन आदि पर भी उपलब्ध हैं।
इमामी का बिग टिकट सेलीब्रेशन पैक
त्यौहारी मौसम में इमामी ने अपने प्रमुख उत्पाद बोरो प्लस का सेलीब्रेशन पैक निकाला है। इसमें ग्राहकों को 120 मिलीलीटर की बोरोप्लस केसाथ 25 ग्राम की हेल्दी व्हाइट फेयरनेस क्रीम मुफ्त मिलेगी। सीमित अवधि का यह पैक त्यौहारी मौसम में ही मिलेंगे।
बाबा रामदेव की भी तैयारी
दिवाली की बिक्री के लिए बाबा रामदेव की भी तैयारी है, लेकिन इस बार वह गिफ्ट पैक तैयार नहीं कर रहे हैं। कंपनी केएक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि स्वदेशी और सेहतमंद उत्पाद स्टोर में उपलब्ध रहेंगे ताकि विदेशी कंपनी के उत्पादों को खरीदने की जरूरत न पड़े।