फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: संकट के इस दौर में कंपनियां ऐसे कर रही हैं कर्मचारियों की मदद

Mon, 10 May 2021 03:59 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनियां अपने कर्मचारियों की जांच, टीकाकरण शिविर, वित्तीय और चिकित्सा सहायता जैसे विभिन्न उपायों के जरिए मदद कर रही हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की कंपनियां कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कर्मचारियों की जांच, टीकाकरण शिविर, वित्तीय और चिकित्सा सहायता जैसे विभिन्न उपायों के जरिए मदद कर रही हैं। देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के साथ कंपनियां कर्ज, बीमा और छुट्टियों को लेकर नियमों में बदलाव लाकर अपने कर्मचारियों की मदद कर रही हैं ताकि वे स्वयं अपना और अपने परिवार का बिना किसी चिंता के ख्याल रख सके।

विज्ञापन


टीकाकरण के लिए 'रोजगार' को सुगम बनाने तथा इसके लिए अवकाश के अलावा कई कंपनियों ने कोविड-19 संबंधित खर्चों को शामिल करने के लिए समूह मेडिक्लेम पॉलिसी को अद्यतन किया है।

इस कंपनी ने पेश की कोविड-19 कवच पॉलिसी
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख (मानव संसाधन) क्रिस्टील भेसानिया ने कहा कि, 'हम ग्रुप टर्म और मेडिक्लेम कवर के अलावा अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए कोविड-19 कवच पॉलिसी की पेशकश कर रहे हैं ताकि वे कोविड संबंधित चिकित्सा खर्च को पूरा कर सके।'
विज्ञापन


एचडीएफसी लाइफ ने उठाए ये कदम
एचडीएफसी लाइफ के प्रमुख (मानव संसाधन, लर्निंग एंड डेवलपमेंट और एडमिन) विभाष नाइक ने कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 'डॉक्टर ऑन कॉल, कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा, मेडिक्लेम ई-कार्ड और अस्पताल में भर्ती की सुविधा जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनिंदा शहरों में 'ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर' की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नाइक ने कहा, 'एक एप के जरिए दवा और जांच की सुविधाएं कम दर पर उपलब्ध कराई गई है।'

कैपजेमिनी ने ऐसे की कर्मचारियों की मदद
परामर्श और प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी ने केंद्रीकृत अखिल भारतीय कमांड सेंटर बनाया है। इसके जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा आपात स्थिति में मदद कर रही है। वह अस्पतालों में बिस्तर, आईसीयू, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड प्लाज्मा डोनर, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और दवा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायता कर रही है। कंपनी ने परियोजना ओ2 शुरू की है। इसके तहत कोविड-19 से प्रभावित कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

टीके का खर्चा वहन कर रही है जेएसडब्ल्यू 
जेएसडब्ल्यू के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी दिलीप पटनायक ने कहा, 'संयंत्रों में हमने पाली को अलग-अलग किया है। सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। साथ ही प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है ताकि लोगों का आमना-सामना कम-से-कम हो।' कंपनी अपने सभी कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों के टीके का खर्चा वहन कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि टीककरण अभियान सभी संयंत्रों में तेजी से चले।
विज्ञापन


बजाज ऑटो ने अपने कर्मचारियों के लिए कोविड केयर सेंटर, जांच सुविधा, टीकाकरण शिविर और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें