फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अरहर दाल की जमाखोरी और आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए समिति गठित

Tue, 28 Mar 2023 07:12 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रकार घरेलू बाजार में अन्य दालों के भंडार की स्थिति पर भी करीब से नजर रख रही है, ताकि आने वाले महीनों में कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
 
विज्ञापन
दाल की हो रही जमाखोरी सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमाखोरी पर लगाम लगाने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आयातकों, मिलों, स्टॉकिस्टों और व्यापारियों के पास मौजूद अरहर दाल के भंडार की निगरानी के लिए सरकार ने समिति बनाई है। आधिकारिक बयान में कहा गया, सरकार घरेलू बाजार में अन्य दालों के भंडार की स्थिति पर भी करीब से नजर रख रही है, ताकि आने वाले महीनों में कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


अतिरिक्त सचिव निधि खरे की अध्यक्षता वाली समिति राज्यों के साथ समन्वय से अरहर दाल के भंडार की निगरानी करेगी। सुचारू व निर्बाध आयात के लिए गैर-एलडीसी देशों से अरहर दाल के आयात के लिए लागू 10 फीसदी शुल्क को भी हटा दिया है। यह शुल्क कम विकसित देशों (एलडीसी) से शून्य शुल्क आयात के लिए भी बाधाएं पैदा करता है।

गेहूं की ई-नीलामी पर एफसीआई की रोक
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने सस्ते दरों पर गेहूं की ई-नीलामी को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। कहा, नई फसल अगले महीने से आएगी, तब इस बारे में फैसला किया जाएगा। खुले बाजारों के जरिये एफसीआई ने अब तक 33 लाख टन गेहूं बेचा है। इसमें 31 लाख टन खरीदारों ने लिया है। बाकी 31 मार्च तक खरीदार ले जाएंगे। कीमतें कम करने के लिए सरकार ने सस्ते में 50 लाख टन गेहूं बेचने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें