फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat: अमर उजाला के मंच पर CM धामी बोले- ग्लोबल वार्मिंग के कारण उत्तराखंड में आई आपदा

Thu, 09 Oct 2025 04:27 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MSME for Bharat: एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमनें मौजूद उद्योगों से सुझाव मांगे। उन्होंने बहुत सारे सुझाव दिए। जिनका व्यापार चल रहा है वे हमारे सबसे अच्छे ब्रांड एम्बेस्डर बन सकते हैं। वे खुश नहीं रहेंगे तो नए रास्ते नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। यहां उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'समाचार के क्षेत्र के अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में काम करना अमर उजाला की कार्य संस्कृति बन गई है। इसके लिए पूरे समूह को बहुत बधाई। सभी को बहुत शुभकामनाएं।' उन्होंने कहा, देवभूमि उत्तराखंड (पूर्व प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी के समय में नया राज्य बना। 2003 में मिले एक पैकेज के बाद राज्य में बुनियादी संरचनाओं का निर्माण शुरू हुआ। इसमें उद्योगों का अहम योगदान रहा। पहले रोजगार के बहुत कम अवसर थे। पर वाजपेयी के समय में औद्योगीकरण का नया दौर शुरू हुआ। बाद में नीतियों में कई बदलाव किए गए।

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर कही अहम बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि निर्माण कार्य हो रहे हैं इसलिए उत्तराखंड में आपदा आ रही है, इसका ग्लोबल वार्मिंग से संबंध है। हम विभिन्न संस्थानों की मदद लेकर इसका अध्ययन भी कर रहे हैं। धामी ने कहा, दो साल पहले उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया। हमने मौजूद उद्योगों से सुझाव मांगे। उन्होंने बहुत सारे सुझाव दिए। जिनका व्यापार चल रहा है वे हमारे सबसे अच्छे ब्रांड एम्बेस्डर बन सकते हैं। वे खुश नहीं रहेंगे तो नए रास्ते नहीं खुलेंगे। हमनें एमएसएमई की पॉलिसी बनाई। कैपिटल सब्सिडी की व्यवस्था की गई।

विजेताओं को दिया अवार्ड

धामी ने अमर उजाला के मंच पर विजेताओं को अवार्ड भी प्रदान किए, जिसमें बरेली की वानरेती क्राफ्ट्स को सिल्वर अवार्ड, गाजियाबाद की ब्रेनटेक इंजीनियर्स को गोल्ड अवार्ड और डीके फिल्म्स को ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें