मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा औार उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्रा. लि. को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को खारिज करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई को समाप्त कर दिया।
जनवरी 2024 में डॉ. बिंद्रा और उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्रा. लि. के खिलाफ देशभर से करीब 750 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई थीं। इनमें धोखाधड़ी जैसे आरोपों के साथ-साथ मामले की CBI जांच की मांग भी शामिल थी।करीब डेढ़ साल चली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने कहा कि डॉ. बिंद्रा को पहले ही राज्य स्तरीय अदालतों और पुलिस जांच में क्लीन चिट मिल चुकी है। इससे पहले, साल 2024 में ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद बिंद्रा को राहत दी थी।
सुप्रीम कोर्ट का तर्क
हाल के महीनों में डॉ. बिंद्रा और उनकी कंपनी पर कई आरोप लगाए गए थे, लेकिन सभी सबूतों और दलीलों की बारीकी से जांच करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि आरोप निराधार हैं और सभी मामलों को खारिज कर दिया।
विवेक बिंद्रा की प्रतिक्रिया
फैसले पर खुशी जताते हुए डॉ. बिंद्रा ने कहा, "सच की हमेशा जीत होती है। यह फैसला केवल मेरी नहीं बल्कि उन लाखों उद्यमियों और युवाओं की जीत है जिन्होंने हमारा साथ दिया। अब हम और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेंगे।"