मुंबई एयरपोर्ट पर बरामद विदेशी मुद्रा।
- फोटो : CISF
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान में छिपाकर रखी गई करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा (दिरहम) बरामद की।

सीआईएसएफ के अनुसार यात्री की पहचान पालेकर लियाकत अब्दुल्ला (भारतीय) के रूप में हुई है, जिसे मुंबई से दुबई जाना था।