फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: ठेकेदार आत्महत्या मामले की सीआईडी करेगी जांच, गृह मंत्री परमेश्वर ने किया एलान

Mon, 30 Dec 2024 02:35 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bengaluru: कर्नाटक के सिविल ठेकेदार सचिन पंचाल ने 26 दिसंबर को बीदर जिले में चलती ट्रेन के आगे लेटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने प्रियांक खड़गे के करीबी सहयोगी राजू कपनूर पर उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। अब इस मामले की जांच सीआईडी करेगी। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने ठेकेदार आत्महत्या मामले को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को इसका एलान किया। परमेश्वर ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा ने इस मामले में ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री प्रियांक खड़गे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। हमने मामला सीआईडी को सौंप दिया है।"

विज्ञापन


सिविल ठेकेदार सचिन पंचाल ने 26 दिसंबर को बीदर जिले में चलती ट्रेन के आगे लेटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने प्रियांक खड़गे के करीबी सहयोगी राजू कपनूर पर उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कपनुर को एक करोड़ रुपये देने के लिए मौत की धमकियां मिल रही थीं, हालांकि कपनुर ने आरोपों को खारिज कर दिया। प्रियांक खड़गे ने भी कहा कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है क्योंकि सुसाइड नोट में उनका नाम नहीं है। उन्होंने सच सामने लाने के लिए मामले की जांच की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें