फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Loan App: ईडी ने रेजरपे व अन्य कंपनियों के ठिकानों पर दी दबिश, 78 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज

Fri, 21 Oct 2022 07:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chinese Loan App: ईडी ने रेजरपे और अन्य कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 78 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की है। ईडी के अनुसार इन कंपनियों का संचालन चाइनीज नागरिकों की ओर से किया जा रहा था। इस मामले में  बेंगलुरु पुलिस के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन की ओर से कई संस्थाओं/व्यक्तियों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने शुक्रवार को कहा है कि उसने चीनी नागरिकों की ओर से संचालित ऋण ऐप मामले में मनी की लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पेमेंट गेटवे रेजरपे और कुछ अन्य कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 78 करोड़ रुपये की जमा राशि को फ्रीज कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि 19 अक्टूबर को बेंगलुरु में पांच परिसरों में तलाशी ली गई।

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला बेंगलुरु पुलिस के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन की ओर से कई संस्थाओं/व्यक्तियों के खिलाफ दायर की गई 18 मामलों से जुड़ा है। इन मामलों में जनता के साथ जबरन वसूली और उत्पीड़न जुड़े मामले भी शामिल हैं। 

ईडी के अनुसार इन संस्थाओं को चीनी नागरिकों की ओर से नियंत्रित/संचालित किया जाता है। इन संस्थाओं का काम करने का तरीका यह है कि ये  भारतीयों के जाली दस्तावेजों का उपयोग कर  उन्हें डमी निदेशक बनाते और अपराध की आय आर्जित करते हैं। 

ईडी ने कहा, "यह पता चला है कि उक्त संस्थाएं भुगतान गेटवे और बैंकों के पास विभिन्न मर्चेंट आईडी-खातों के माध्यम से अपने संदिग्ध/अवैध व्यवसाय का संचालन कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें