फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: अमेरिकी टैरिफ में राहत से जून में चीन के निर्यात में 5.8% की वृद्धि, आयात में पहली बार सकारात्मक रुख

Mon, 14 Jul 2025 11:58 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी टैरिफ की समयसीमा बढ़ाने से जून में चीन के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। आयात में भी इस साल में पहली बार 1.1 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं अमेरिका के निर्यात में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
विज्ञापन
चीन और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी टैरिफ में रहात के कारण जून में चीन के निर्यात में वृद्धि हुई। इससे कंपनियों और उपभोक्ताओं की ओर से ऑर्डरों में भारी बढ़ोतरी हुई। निर्यात में पिछले साल की तुलना में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं मई में इसमें 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सोमवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार आयात में भी सुधार हुआ। इस साल में पहली बार आयत में 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Aerospace: इस्राइली सैटकॉम स्पेस मार्केट में हाथ आजमाएगी भारतीय एयरोस्पेस कंपनी, सैन्य बलों के साथ किया अनुबंध

अमेरिका के निर्यात में  हुई गिरावट 

बात करें अमेरिका की तो, इसके निर्यात में 16 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि यह मई में देखी गई 34.5 प्रतिशत की गिरावट से कम थी। 

अमेरिका ने चीन पर लगाया 245% टैरिफ 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 245% तक का टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इसके बदले में चीन ने भी अमेरिका पर अधिक टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इसके बाद दोनों पक्ष बातचीत करने पर सहमत हुए। हालांकि दोनों पक्षों के बीच प्रारंभिक बातचीत में अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है। 

12 अगस्त तक टली टैरिफ की समयसीम
इस बीच, ट्रम्प प्रशासन ने चीन से आयात पर टैरिफ में 35% की वृद्धि कर दी है। साथ ही वाशिंगटन और बीजिंग ने  फिलहाल उच्च टैरिफ की समयसीमा को 12 अगस्त तक टालने का फैसला किया है। व्यापार में सुधार से अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीनी सरकार मंगलवार को ये आँकड़े जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें