फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन की आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में बढ़कर 3.9 प्रतिशत, पर बार-बार ‘लॉकडाउन’ से रफ्तार सुस्त

Mon, 24 Oct 2022 01:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

China: सोमवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सालाना आधार पर 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 3.9 प्रतिशत रही। इसके साथ, इस साल के पहले नौ महीने में आर्थिक वृद्धि दर तीन प्रतिशत रही।
विज्ञापन
चीन की आर्थिक वृद्धि दर सितंबर तिमाही में 3.9 प्रतिशत हुई। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे पड़ोसी देश चीन की आर्थिक वृद्धि दर जुलाई से सितंबर तिमाही में तेज हुई है, लेकिन इसकी गति अब भी यह एक दशक में सबसे धीमी है। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये बार-बार लगाए गए ‘लॉकडाउन’ से आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार सुस्त पड़ी है।

सोमवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सालाना आधार पर 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 3.9 प्रतिशत रही। इसके साथ, इस साल के पहले नौ महीने में आर्थिक वृद्धि दर तीन प्रतिशत रही।

आर्थिक वृद्धि के आंकड़े सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक के दौरान पिछले सप्ताह जारी होने थे। लेकिन इसे टाल दिया गया था। इससे पहले, अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में तिमाही आधार पर 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

जानाकारों का मानना है कि चीन में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये बार-बार लगाये गये ‘लॉकडाउन’ से आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार सुस्त पड़ी है। चीन सरकार कोविड महामारी को काबू में लाने के लिये कड़े कदम उठा रही है। शंघाई समेत कई औद्योगिक केंद्रों में पाबंदियों के कारण कामकाज पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें