फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी चीन ने किया कमाल, 3.6 फीसदी बढ़ा निर्यात, इतना रहा व्यापार अधिशेष

Thu, 14 Jan 2021 04:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीनी अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी तथा अमेरिका के साथ शुल्क युद्ध के बावजूद बीते साल यानी 2020 में चीन के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इससे चीन का व्यापार अधिशेष 535 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सीमा शुल्क विभाग के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में चीन का निर्यात 2019 की तुलना में 3.6 फीसदी बढ़कर 2,600 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019 में चीन का निर्यात 0.5 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


1.1 फीसदी घटा आयात
इस दौरान चीन का आयात 1.1 फीसदी घटकर करीब 2,000 अरब डॉलर रह गया। चीन की अर्थव्यवस्था महामारी के प्रभाव से उबरकर दुनिया के अन्य देशों की तुलना में जल्दी खुली है। चीन के निर्यातकों को इसका फायदा हुआ। इस दौरान चीन के मास्क और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की मांग काफी अधिक रही, जिसका निर्यातकों ने फायदा उठाया। 

दिसंबर में 18.1 फीसदी बढ़ा निर्यात
इससे चीन के निर्यातकों को दुनिया के अन्य देशों के निर्यातकों की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिली। चीन का निर्यात दिसंबर में सालाना आधार पर 18.1 फीसदी बढ़कर 281.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान आयात 6.5 फीसदी बढ़कर 203.7 अरब डॉलर रहा। 
विज्ञापन


चीनी प्रांत ने की 'आपातकाल' की घोषणा
मालूम हो कि दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने वाला चीन हाल तक दावा कर रहा था कि उसने अपने यहां महामारी को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन वहां एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। चीन में कोरोना वायरस के मामलों की ताजा लहर को देखते हुए कोरोना से मुकाबला करने के लिए 3.7 करोड़ की आबादी वाले एक प्रांत ने 'आपातकाल' की घोषणा कर दी है। साथ ही कोरोना की दूसरी लहर की आशंकाओं के बीच यहां बड़े पैमाने पर कोरोना परीक्षण किया जा रहा है।

चीन ने 2019 के अंत में वुहान में उभरने के बाद से कोरोना वायरस को नियंत्रण में ले लिया था। लेकिन हाल के सप्ताहों में मामलों की हकीकत सामने आई है, स्थानीय मामलों में लॉकडाउन, तत्काल यात्रा प्रतिबंध और लाखों लोगों के दस बार परीक्षण के व्यापक मामलों को देखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें