फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheque Clearance Rule: आज से कुछ घंटों में ही क्लियर हो जाएंगे आपके बैंक चेक, जानें नए नियम

Sat, 04 Oct 2025 09:27 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंकिंग प्रणाली में आज (चार अक्तूबर) से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया चेक क्लियरेंस सिस्टम से लागू किया जा रहा है। इस बदलाव के कारण अब चेक जमा कराने के बाद पैसे कुछ घंटे के अंदर आपके खाते में आ जाएंगे। 
 
विज्ञापन
बैंक चेक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने किसी को चेक दिया है या किसी से लेकर बैंक में जमा किया है तो अब यह कुछ घंटो में ही क्लियर हो जाएगा। शनिवार से सभी बैंक इसे लागू कर देंगे। इससे क्लियरिंग में दो से तीन तक लगने वाला समय अब खत्म हो जाएगा। देश का चेक क्लियरिंग सिस्टम बैच आधारित मॉडल की जगह एक निरंतर प्रक्रिया में बदल जाएगा। यह रीयल टाइम सेटलमेंट को लागू करने से संभव हो पाया है। बैंकों ने शुक्रवार को इसका सफल ट्रायल कर लिया।
विज्ञापन


 आज से यह होगा बदलाव
  • अब चेक बैच में क्लियर नहीं होंगे। उन्हें दिनभर लगातार प्रोसेस किया जाएगा। इससे पैसे उसी दिन खाते में पहुंच जाएंगे।
नया सिस्टम ऐसे करेगा काम
  • सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए गए चेक तुरंत स्कैन होकर क्लियरिंग के लिए भेजे जाएंगे।
  • सुबह 11 बजे से हर घंटे बैंकों के बीच सेटलमेंट होगा।

 
 
विज्ञापन

ग्राहकों को यह होगा फायदा
  • पैसा कुछ घंटे में खाते में आ जाएगा। कारोबार करने में आसानी होगी। पूरे देश में एक समान क्लियरिंग रफ्तार। चेक की स्थिति को ट्रैक करना आसान।
 
पहले एक हफ्ते लगता था समय
  • 1980 से पहले चेक क्लियर होने में एक हफ्ते का समय लगता था।
  • 1980 के दशक में एमआईसीआर तकनीक से एक से तीन दिन में क्लियरिंग शुरू हुई।
  • 2008 में सीटीएस से समय घटकर एक दिन हुआ
  • 2025 में कुछ घंटों में चेक क्लियरिंग शुरू

पहला चरण (4 अक्तूबर, 2025 से 2 जनवरी 2026 तक )
दूसरा चरण (3 जनवरी 2025 से)
भुगतान करने वाले बैंक को पहले चरण में शाम 7 बजे तक जवाब देना होगा। दूसरे चरण में तीन घंटे में जवाब देना होगा। जवाब नहीं मिला तो चेक खुद स्वीकृत मान लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें