शनिवार को सीजीएसटी मुंबई जोन के सीजीएसटी कमिश्नरी, रायगढ़ ने एक बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत अधिकारियों की टीम ने नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें 70 करोड़ रुपये के नकली चालान और 13 करोड़ रुपये का जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट शामिल हैं। इस मामले में अधिकारियों ने कलंबोली स्थित एक फर्म- जैद एंटरप्राइजेज के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।