फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: 470 विमानों की खरीदारी पर एयर इंडिया के सीईओ ने दिया बड़ा बयान, बोले- हमारे पास 'अपार' संभावनाएं

Mon, 27 Feb 2023 02:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: वर्चुअल तरीके से मीडिया को संबोधित करते हुए विल्सन ने कहा कि विस्तारा के एयर इंडिया के साथ एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है और अब इस मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी का इंतजार है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट जिसे पहले एयरएशिया इंडिया के नाम से जाना जाता था का एकीकरण भी चल रहा है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को कहा कि विमानन कंपनी के पास 'अपार' संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया समूह को एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कंपनी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वर्चुअल तरीके से मीडिया को संबोधित करते हुए विल्सन ने कहा कि विस्तारा के एयर इंडिया के साथ एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है और अब इस मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी का इंतजार है। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट जिसे पहले एयरएशिया इंडिया के नाम से जाना जाता था का एकीकरण भी चल रहा है।

एयर इंडिया में अपार संभावनाएं हैं और अभूतपूर्व अवसर हैं। उन्होंने कहा कि समूह एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने पर काम कर रहा है। 

14 फरवरी को एयर इंडिया ने 470 विमानों के लिए ऑर्डर देने की घोषणा की है इसमें जिसमें 70 बड़े आकार के विमान शामिल थे। विल्सन ने कहा कि इस खरीदारी का वित्त पोषण विभिन्न स्रोतों के संयोजन के माध्यम से किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल जनवरी में टाटा समूह ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन


एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एयरबस और बोइंग के साथ उसके मेगा सौदे की सूची मूल्य 70 अरब डॉलर है। 

सीईओ ने बताया कि एयरलाइन संसाधनों के संयोजन के माध्यम से सौदे के वित्तपोषण की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, 'एयरलाइन की योजना आंतरिक नकदी प्रवाह, इक्विटी और विमानों की बिक्री और लीजबैक के साथ सौदे का वित्तपोषण करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें