फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finance: विशेष योजना के तहत राज्यों को 56,415 करोड़ रुपये देने को मंजूरी, जानें किस राज्य को क्या मिला

Mon, 26 Jun 2023 08:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Finance: केंद्रीय वित्त मंत्रालय  की ओर से  चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 16 राज्यों में 56,415 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता 2023-24' योजना के तहत दी गई है। इस योजना के तहत जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राज्य के हिस्से को पूरा करने के लिए भी धन दिया गया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 16 राज्यों में 56,415 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह मंजूरी 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता 2023-24' योजना के तहत दी गई है। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, जलापूर्ति, बिजली, सड़क, पुल और रेलवे सहित विविध क्षेत्र शामिल हैं। जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राज्य के हिस्से को पूरा करने के लिए भी इस योजना के तहत राज्यों को धन प्रदान किया गया है ताकि इन क्षेत्रों में परियोजनाओं की गति को बढ़ाया जा सके।

किस राज्य को कितनी राशि की मंजूरी दी गई

क्रम राज्य स्वीकृत राशि
1 अरुणाचल प्रदेश 1255
2 बिहार 9640
3 छत्तीसगढ 3195
4 गोवा 386
5 गुजरात 3478
6 हरियाणा 1093
7 हिमाचल प्रदेश 826
8 कर्नाटक 3647
9 मध्य प्रदेश 7850
10 मिजोरम 399
11 ओडिशा 4528
12 राजस्थान 6026
13 सिक्किम 388
14 तमिलनाडु 4079
15 तेलंगाना 2102
16 पश्चिम बंगाल 7523
विज्ञापन

*राशि करोड़ रुपये में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें