फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CII Summit 2026: 'सरकार गरीबों की समर्थक और उद्योगों की हितैषी', सीआईआई के कार्यक्रम में बोले श्रम मंत्री

Tue, 12 May 2026 02:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CII Summit 2026: केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने साफ किया है कि देश में चार नई संहिताएं पूरी तरह से अमल में आ गईं हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान सरकार गरीब समर्थक और उद्योग हितैषी हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मौजूदा सरकार को गरीब समर्थक और उद्योगों का हितैषी बताया है। साथ उन्होंने यह भी कहा कि देश में चार नई श्रम संहिताएं पूरी तरह से अमल में आ गई हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक बिजनेस समिट 2026 के दौरान बोलते हुए केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि श्रम और उद्योगों को एक दूसरे के पूरक होना चाहिए और प्रभावी समन्वय के लिए बदलाव के अनुकूल व्यवहार करना चाहिए। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चार नई श्रम संहिताओं में 29 श्रम कानूनों को एक आसान ढांचे में लाया गया है। 

सरकार पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस महीने की शुरुआत में नए नियम जारी कर चार नई श्रम संहिताओं को पूरी तरह अमल में ले आई है। ये चार श्रम संहिताएं हैं- वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और पेशेवर सुरक्षा, स्वास्य और कार्य परिस्थितियां संहिता 2020। ये श्रम संहिताएं 21 नवंबर 2025 को लागू की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें