पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो प्रति लीटर 25 रुपये तक की राहत जनता को दे सकती है, लेकिन वो ऐसा करेगी नहीं।
केंद्र सरकार देगी बस जनता को धोखा
केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर जनता को केवल धोखा देने का काम करेगी। उनका इशारा एक या दो रुपये की कटौती पर था, जिससे पब्लिक को किसी तरह का कोई फायदा नहीं होने वाला है।
ऐसे हो रहा है सरकार को फायदा
चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार को तब बचत हो रही थी, जब कच्चे तेल का दाम गिर रहा था। इससे सरकार को 15 रुपये प्रति लीटर की बचत हो रही थी। वहीं इसी पर सरकार ने 10 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त टैक्स एक्साइज ड्यूटी के तौर पर लगा रखा है।