फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBRE: मुंबई-दिल्ली शीर्ष 10 पसंदीदा बाजारों में शामिल; विदेशी निवेश के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र का हुआ सर्वे

Sat, 25 Jan 2025 06:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सीबीआरई इंडिया ने शुक्रवार को जारी सर्वे में कहा, एशिया-प्रशांत बाजारों में शुद्ध खरीदारी के इरादे में सुधार देखने को मिला है और यह बढ़कर 13 फीसदी पहुंच गई है। आधे से अधिक उत्तरदाताओं ने 2025 में अधिक अचल संपत्ति खरीदने की प्राथमिकता जताई है। भारत में भी शुद्ध खरीदारी धारणा तीन फीसदी पर पहुंच गई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई व दिल्ली सीमा पार निवेश के मामले में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष-10 सबसे पसंदीदा बाजारों में शामिल हैं। मुंबई पांचवें और दिल्ली आठवें स्थान पर है। सीबीआरई इंडिया ने शुक्रवार को जारी सर्वे में कहा, एशिया-प्रशांत बाजारों में शुद्ध खरीदारी के इरादे में सुधार देखने को मिला है और यह बढ़कर 13 फीसदी पहुंच गई है। आधे से अधिक उत्तरदाताओं ने 2025 में अधिक अचल संपत्ति खरीदने की प्राथमिकता जताई है। भारत में भी शुद्ध खरीदारी धारणा तीन फीसदी पर पहुंच गई है। भारत में निवेशक कार्यालय, आवासीय, औद्योगिक और डाटा सेंचर सहित सभी परिसंपत्ति वर्गों में निवेश करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


टोक्यो, सिडनी और सिंगापुर शीर्ष पर
सीमा पार निवेश में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष-10 पसंदीदा बाजारों में टोक्यो पहले स्थान पर है। सिडनी दूसरे, सिंगापुर तीसरे और हो ची मिन्ह सिटी चौथे स्थान पर है। दिल्ली के साथ सियोल, ओसाका व हनोई भी आठवें स्थान पर हैं।

वैश्विक गंतव्य के रूप में भारत सबसे आगे
सीबीआरई के चेयरमैन-सीईओ अंशुमान मैगजीन ने कहा, विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में विदेशी निवेशकों के पूंजी निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि वैश्विक रियल एस्टेट गंतव्य के रूप में भारत की बढ़ती प्रमुखता का प्रमाण है। रियल्टी बाजार के स्थापित और नए दोनों क्षेत्रों में पूंजी प्रवाह जारी रहने की उम्मीद है। ई-कॉमर्स और त्वरित आपूर्ति सेवाओं की मांग से लॉजिस्टिक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


देश में 11.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड इक्विटी निवेश
सीबीआरई के मुताबिक, भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल इक्विटी निवेश 2024 में 11.4 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 54 फीसदी की मजबूत वृद्धि है।

  • एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हुए कुल इक्विटी निवेश में सिंगापुर, अमेरिका और कनाडा की हिस्सेदारी 25 फीसदी से ज्यादा रही। अकेले सिंगापुर का योगदान सर्वाधिक 36 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें