वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत, आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंधक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की सीबीआई रिमांड अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसी ने तीनों को वीडियोकॉन लाेन फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से ही तीनों सीबीआई की रिमांड पर हैं।