सीबीआई ने कोयंबटूर स्थित यूनिवर्सल ट्रेडिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौथम रमेश के खिलाफ पोंजी योजनाओं के माध्यम से देश भर के जमाकर्ताओं को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोपों पर मामला दर्ज किया। सीबीआई ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।