फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Raid in Bank Fraud : सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में इस कंपनी के 5 ठिकानों पर की छापेमारी

Fri, 24 Jun 2022 01:14 PM IST
अजय सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने यह कार्रवाई इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से की गई उस शिकायत के बाद की है जिसमें कंपनी पर वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत में बैंक की ओर से कंपनी पर फंड्स के गलत उपयोग, कंपनी के खातों में गड़बड़ी और बैंक के साथ खातों में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित पैकेजिंग कंपनी Rave Scans Pvt Ltd  के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी की यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड के एक मामले में की गई है। पीटीआई की एक खबर के मुताबिक यह कार्रवाई सीबीआई ने 69.33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद की है।

विज्ञापन


सीबीआई ने यह कार्रवाई इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से की गई उस शिकायत के बाद की है जिसमें कंपनी पर वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत में बैंक की ओर से कंपनी पर फंड्स के गलत उपयोग, कंपनी के खातों में गड़बड़ी और बैंक के साथ खातों में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस धोखाधड़ी को साल 2011 से 2016 के बीच अंजाम दिया गया है।

इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई ने दिल्ली स्थित कंपनी के पूर्व निदेशकों के ठिकानों पर छापेमारी की है। बैंक की ओर से इस मामले में आरोप लगाया गया है कि कंपनी और उनके निदेशकों राकेश भटनागर, भावनेश कुमार कनवार, प्रेमनाथ अरोड़ा और अनिरुद्ध भटनागर ने बैंक के साथ धोखाधड़ी कर बैंक को 69.33 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सीबीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें