फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Refund: सीबीडीटी ने 1.02 करोड़ से अधिक करदाताओं को रिफंड जारी किए, इस तरह जाचें अपना स्टेटस

Thu, 18 Nov 2021 12:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IT Refund: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल से 15 नवंबर 2021 के बीच 1.02 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,19,093 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। ये रिफंड 1,00,42,619 मामलों में जारी किया गया है।
विज्ञापन
CBDT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल से 15 नवंबर 2021 के बीच 1.02 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,19,093 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। ये रिफंड 1,00,42,619 मामलों में जारी किया गया है। इसमें 38,034 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड और 81,059 रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल है। आईटी विभाग ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि जारी किए गए रिफंड में निर्धारण वर्ष 2021-22 के 67.99 लाख रिफंड शामिल हैं, जो कि 13,140.94 करोड़ रुपये हैं। 

विज्ञापन


ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऐसे जांच करें
www.incometax.gov.in पर जाकर यूजर आईडी (पैन नंबर) और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। 
लॉगइन के बाद ‘ई-फाइल’ विकल्प पर जाकर ‘आयकर रिटर्न’ चुनें और फिर ‘फाइल किए गए रिटर्न देखें’ पर क्लिक करें। 
View Filed Returns पेज पर आप अपने दाखिल किए गए सभी रिटर्न देख पाएंगे। 
इसमें रिफंड जारी करने की तारीख, रिफंड राशि और इस साल के लिए बकाया किसी रिफंड की क्लियरेंस तारीख भी दिखेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें