फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी से 125 करोड़ की धोखाधड़ी में तीन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 12 Jun 2020 07:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब 125 करोड़ रुपये के कर्ज धोखाधड़ी मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया, नागपुर की दो कंपनियों और भुवनेश्वर स्थित एक फर्म के खिलाफ तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, नागपुर स्थित लिंकसन इस्पात और इनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ उसके अध्यक्ष और एमडी निदेशक यशवंत सांगला और लिंकसन इंटरनेशनल लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। लिंकसन के खिलाफ मामला 62 करोड़ रुपये के घाटे से संबंधित है जबकि लिंकसन इस्पात और एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ 31 करोड़ रुपये से संबंधित है। 

बैंक का आरोप है कि कोयले का कारोबार करने वाली कंपनियों ने जाली दस्तावेजों से सुविधाओं का लाभ उठाया और ऋण की राशि दूसरी कंपनियों को पहुंचाई। आरोपी कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वाले सीए संदिग्ध कंपनियों के वित्तीय दस्तावेजों को भी मंजूरी दे रहे थे।
विज्ञापन


सीबीआई ने एक अलग मामले में भुवनेश्वर की ग्लोबल ट्रेडिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड और उसके एमडी अविनाश मोहंती के साथ तीन अन्य के खिलाफ का मामला दर्ज किया है। बैंक के साथ 32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में बैंक के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी आरोपी हैं। कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने विशाखापत्तनम, कोलकाता, जम्मू, भुवनेश्वर और कटक में पीएनबी अधिकारियों और कंपनी अधिकारियों के आवासीय परिसरों में छापे मारे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें