फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economy: शेयर बाजार की पूंजी पहली बार 292 लाख करोड़ पार, अर्थव्यवस्था में सबसे तेज वृद्धि

Fri, 16 Jun 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहा था। लेकिन, दिन के कारोबार में आई तेजी से पूंजीकरण बढ़कर 292 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।
विज्ञापन
stock market - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण बृहस्पतिवार को दिन के कारोबार में पहली बार 292 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। हालांकि, बाजार बंद होने पर यह 290.71 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर रहा। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में लगातार तेजी के साथ चालू वित्त वर्ष में विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 14 दिसंबर, 2022 को यह रिकॉर्ड 291.25 लाख करोड़ रुपये रहा था।  
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहा था। लेकिन, दिन के कारोबार में आई तेजी से पूंजीकरण बढ़कर 292 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। पिछले तीन महीने में सेंसेक्स और निफ्टी में 10 फीसदी की तेजी आई है। अब यह अपने सार्वकालिक उच्च स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं, पिछले तीन माह में निफ्टी मिडकैप में 16 फीसदी और स्मॉलकैप में 17 फीसदी की तेजी आई है। विश्लेषकों का कहना है कि महंगाई दरों में कमी, घरेलू अर्थव्यवस्था में सबसे तेज वृद्धि और अन्य सकारात्मक कारणों का सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।

मार्च तक 20,000 का स्तर पार कर सकता है निफ्टी
गोल्डमैन सैश का कहना है कि सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रह सकती है, क्योंकि पूरी दुनिया में महंगाई अधिक है एवं अर्थव्यवस्था में वृद्धि की रफ्तार भारत की तुलना में कम है। ऐसे में भारतीय बाजार लगातार निवेशकों का पसंदीदा बना रहेगा। अनुमान है कि मार्च, 2024 तक निफ्टी 20,000 के आंकड़े को पार कर सकता है।
विज्ञापन


66,730 करोड़ रुपये का निवेश किया एफआईआई ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से लेकर अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजार में 66,730 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले अप्रैल, 2023 में विदेशी निवेशकों ने 11,631 करोड़ रुपये, मई में 43,838 करोड़ रुपये और जून में अब तक 11,261 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इन निवेशकों ने पिछले साल भारतीय बाजार से 1.21 लाख करोड़ रुपये की निकासी की थी। लेकिन, घरेलू अर्थव्यवस्था के सकारात्मक संकेतों और मजबूत वित्तीय प्रणाली को देखते हुए ये इस साल जबरदस्त निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें