Anil Ambani: केनरा बैंक ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी के ऋण खाते को धोखाधड़ी वाले खाते के रूप में वर्गीकृत करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
केनरा बैंक ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी के ऋण खाते को धोखाधड़ी वाले खाते के रूप में वर्गीकृत करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। व्यवसायी और बैंक के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अब फ्रॉड खाते का टैग हटना अनिल अंबानी की कंपनी के लिए एक बड़ी राहत है।
केनरा बैंक ने अनिल अंबानी के दिवालिया दूरसंचार उद्यम रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी इकाई के ऋण खातों को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया था, क्योंकि 2017 में बैंक से लिए गए 1,050 करोड़ रुपये के ऋण का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया था। ये ऋण मूल रूप से पूंजीगत व्यय और कंपनी के मौजूदा ऋण का भुगतान करने के लिए स्वीकृत किए गए थे।
केनरा बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस को 5 नवंबर, 2024 को लिखे अपने पत्र में कहा था, "उक्त ऋणों और ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने के बाद, आपकी कंपनी ने डिफॉल्ट किया और स्वीकृत नियमों व शर्तों का उल्लंघन किया। ऋण खाते 09.03.2017 को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में बदल गए।"