फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा, कैबिनेट ने किस तारीख से दी मंजूरी?

Wed, 28 Oct 2026 03:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
  • इस फैसले से सरकारी खजाने पर ₹10,016 करोड़ का वित्तीय बोझ आएगा। 
विज्ञापन
महंगाई भत्ते पर कैबिनेट का बड़ा फैसला। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी को औपचारिक मंजूरी दे दी है। बढ़ती महंगाई के बीच लिए गए इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वित्तीय निर्णय को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते और राहत के मद में कुल 10,016 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। डीए और डीआर बढ़ने से 1.17 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। फैसले से 48.54 लाख कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। 

महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी से कर्मचारियों को कितना लाभ होगा?

कैबिनेट की ओर से लिए गए फैसले के तहत महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बनाए रखने में मदद करेगी। कर्मचारियों के जीवन यापन की बढ़ती लागत असर को संतुलित करने के मकसद से सरकार समय-समय पर इस भत्ते में बदलाव करती है।

3% डीए वृद्धि से किस लेवल के कर्मियों को कितना फायदा?

वेतन मैट्रिक्स लेवल

वेतनमान (₹)

3% डीए वृद्धि से मासिक फायदा (₹)

लेवल 1

18,000–56,900

540

लेवल 2

19,900–63,200

597

लेवल 3

21,700–69,100

651

लेवल 4

25,500–81,100

765

लेवल 5

29,200–92,300

886

लेवल 6

35,400–1,12,400

1,062

लेवल 7

44,900–1,42,400

1,347

लेवल 8

47,600–1,51,100

1,428

लेवल 9

53,100–1,67,800

1,593

लेवल 10

56,100–1,77,500

1,683

लेवल 11

67,700–2,08,700

2,031

लेवल 12

78,800–2,09,200

2,364

लेवल 13

1,23,100–2,15,900

3,693

लेवल 13ए

1,31,100–2,16,600

3,930

लेवल 14

1,44,200–2,18,200

4,326

लेवल 15

1,82,200–2,24,100

5,466

लेवल 16

2,05,400–2,24,400

6,162

लेवल 17

2,25,000–2,40,000

6,750

लेवल 18

2,50,000

7,500

तीन फीसदी के इस नए इजाफे से:

  • वेतन और पेंशन में वृद्धि: केंद्रीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की मासिक सैलरी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
  • आर्थिक संबल: महंगाई के दबाव के बीच यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के पारिवारिक बजट को मजबूती देगी

डीए में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर कितना वित्तीय बोझ आएगा?

बुधवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि  महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में किए गए इस तीन प्रतिशत के इजाफे के लिए सरकार ने कुल 10,016 रुपये करोड़ का बजट आवंटित किया है।

वित्तीय प्रभाव का विवरण:

  • कुल वित्तीय परिव्यय: डीए और डीआर के मद में ₹10,016 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।
  • बाजार में लिक्विडिटी: इस फंड के जारी होने से बाजार में कंजप्शन और लिक्विडिटी को बढ़ावा मिलेगा, जिसका सकारात्मक असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ेगा।

कैबिनेट की बैठक में और किन योजनाओं को मंजूरी मिली?

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में केवल महंगाई भत्ता ही नहीं, बल्कि देश के बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, खेल और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है। मंत्रिमंडल ने कुल 29,267 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।

स्वीकृत प्रमुख योजनाओं का विवरण इस प्रकार है:

  • कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम: देश में घरेलू कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
  • खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम: खेल सामग्री के घरेलू उत्पादन को मजबूती देने के लिए ₹1,856 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
  • प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना: ग्रामीण विकास और सुशासन को गति देने के उद्देश्य से ₹7,395 करोड़ का आवंटन किया गया है।
  • महंगाई भत्ता/राहत: कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए ₹10,016 करोड़ का आवंटन शामिल है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल का तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का यह फैसला लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक राहत देने वाला कदम है। ₹10,016 करोड़ के इस वित्तीय प्रावधान के साथ-साथ कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग और ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया गया ₹29,267 करोड़ का कुल पैकेज से देश की आर्थिक प्राथमिकताओं के बारे में बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें