फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYJU’S: बायजू ने केरल में दफ्तर बंद करने का फैसला वापस लिया, काम करते रहेंगे कर्मचारी

Wed, 02 Nov 2022 04:57 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BYJU’S:बायजू के प्रवक्ता ने कहा है कि केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन के बीच विस्तृत चर्चा के बाद  कंपनी ने टीवीएम (त्रिवेंद्रम) उत्पाद विकास केंद्र के संचालन को जारी रखने का निर्णय लिया है। नतीजतन, हमारे 140 सहयोगी इस केंद्र से काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडटेक क्षेत्र की डेकाकॉर्न कंपनी बायजू ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कंपनी के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन के बीच एक बैठक के बाद तिरुवनंतपुरम स्थित टेक्नोपार्क के कार्निवल भवन में अपने कार्यालय के संचालन को बंद करने के पूर्व में लिए गए निर्णय को रद्द करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘केरल के माननीय मुख्यमंत्री पी. विजयन और बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन के बीच विस्तृत चर्चा के बाद हमने अपने टीवीएम (त्रिवेंद्रम) उत्पाद विकास केंद्र के संचालन को जारी रखने का निर्णय लिया है। नतीजतन, हमारे 140 सहयोगी इस केंद्र से काम करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें