फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byju’s: बायजू ने आकाश के अधिग्रहण के लिए ब्लैकस्टोन का बकाया चुकता किया, 1983 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा

Sat, 24 Sep 2022 10:46 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Byju’s: बायजू कंपनी को जून 2022 तक आकाश जैसे बड़े अधिग्रहण के लिए उसके निवेशक ब्लैकस्टोन की लंबित राशि का भुगतान करना था, जिसे तब 23 सितंबर, 2022 तक के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन
Akash Educational Services and Byju's - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडटेक डेकाकॉर्न बायजू ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के अधिग्रहण के लिए निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन को 1,983 करोड़ रुपये की अंतिम किश्त का भुगतान कर दिया है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया है कि कंपनी को जून 2022 तक आकाश जैसे बड़े अधिग्रहण के लिए उसके निवेशक ब्लैकस्टोन की लंबित राशि का भुगतान करना था, जिसे तब 23 सितंबर, 2022 तक के लिए टाल दिया गया था।

बता दें कि बायजू ने अप्रैल 2021 में 950 मिलियन डॉलर के बड़े अधिग्रहण की घोषणा की थी। ब्लैकस्टोन के पास अधिग्रहण से पहले ऑनलाइन कोचिंग शृंखला के लगभग 38 प्रतिशत शेयर थे। 

विज्ञापन

बता दें कि टाइगर ग्लोबल समर्थित कंपनी ने पिछले 18 महीनों में आकाश, ग्रेट लर्निंग ($650 मिलियन), एपिक ($500 मिलियन) और टॉपर ($150 मिलियन) सहित 13 सौदों के साथ लगभग तीन बिलियन डॉलर की कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 20 गुना बढ़ा कंपनी का घाटा

थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली कंपनी बायजू ने बीते 14 सितंबर को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपने बहुत विलंबित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी का समेकित घाटा लगभग 20 गुना बढ़कर 4,588.75 करोड़ रुपये हो गया। FY20 में 231.69 करोड़ था। संचालन से राजस्व वित्त वर्ष 2021 में 2,280.26 करोड़ रुपये से मामूली रूप से बढ़ा, जो पिछले वर्ष में 2,189 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2021 में इसका कुल राजस्व तीन प्रतिशत घटकर 2,428.39 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 2,51.77 रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें