फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: भारत का फॉरेक्स 9.9 अरब डॉलर बढ़कर 716.9 पर पहुंचा; चीनी की कीमतों में तेजी पर सरकार ने दी सफाई

Sat, 22 Aug 2026 05:14 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

आरबीआई ने बताया कि 14 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.90 अरब डॉलर बढ़कर 716.91 अरब डॉलर रहा। इससे पहले, 7 अगस्त को समाप्त सफ्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 14.136 अरब डॉलर बढ़कर 707.002 अरब डॉलर रहा था। इस साल 27 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 728.494 अरब डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने से इसमें कई हफ्तों तक गिरावट आई, क्योंकि रुपये पर दबाव बना और आरबीआई को डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाजार में दखल देना पड़ा। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 14 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी 7.225 अरब डॉलर बढ़कर 581.851 अरब डॉलर हो गईं। ये परिसंपत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम हिस्सा होती हैं, जिन्हें सरकारी प्रतिभूतियों के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

चीनी की कीमतों में तेजी पर सरकार ने दिया जवाब

केंद्र सरकार ने कहा है कि चीनी की कीमतों में हालिया तेजी कम उत्पादन, त्योहारों से पहले बढ़ी मांग, मौसम से फसल को नुकसान, वैश्विक आपूर्ति में कमी और जमाखोरी जैसे कारणों से हुई है। खुदरा कीमत 20 जुलाई के 48.18 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 20 अगस्त को 55.70 रुपये पहुंच गई। सरकार ने स्पष्ट किया कि इथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल कीमत बढ़ने का मुख्य कारण नहीं है। घरेलू उत्पादन अनुमान से घटकर 306 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। कीमतों पर नियंत्रण के लिए डीलरों पर 400 टन का स्टॉक सीमा नियम लागू है। सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को भी मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग अहम, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ब्रिटेन
भारत और ब्रिटेन ने शुक्रवार को रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। नई दिल्ली में हुई 25वीं भारत-UK रक्षा परामर्श समूह बैठक में संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के स्थायी अवर सचिव जेरेमी पॉकलिंगटन ने की। दोनों देशों ने इंडिया-UK विजन 2035 और दस वर्षीय रक्षा औद्योगिक रोडमैप के तहत अनुसंधान एवं विकास सहयोग की समीक्षा की। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग को भी अहम बताया गया। पॉकलिंगटन ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें