बिटकॉइन की कीमतें आठ महीने के उच्चतम स्तर पर
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने शानदार बढ़त बनाते हुए 29 जनवरी के बाद का अपना आठ महीने का उच्चतम स्तर 85,248 डॉलर का स्तर छू लिया है। इस जोरदार उछाल के पीछे मुख्य वजह अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ में निवेशकों की तरफ से आई भारी पूंजी है, जिसमें अकेले शुक्रवार को 435 डॉलर मिलियन का शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया गया। इस बार ब्लैकरॉक के बजाय फिडेलिटी के वाइज ओरिजिन बिटकॉइन फंड (एफबीटीसी) ने बाजार की अगुवाई की और अकेले 310 डॉलर मिलियन का निवेश हासिल किया। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (डब्ल्यूटीआई क्रूड 94 डॉलर प्रति बैरल से नीचे) और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आई नरमी ने भी बाजार का मूड बेहतर किया। हालांकि, इस तेज बढ़त के चलते दांव उल्टा पड़ने से ट्रेडर्स की $600 मिलियन से अधिक की शॉर्ट पोजीशंस लिक्विडेट (डूब) भी हो गईं।