फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: भारतीय बैंकों पर US टैरिफ का सीमित असर; 2025 की पहली तिमाही में श्रीलंकाई निर्यात 6% बढ़ने की आस

Thu, 24 Apr 2025 01:26 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक वैश्विक रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि अमेरिकी टैरिफ कदमों का भारतीय बैंकों पर सीमित प्रभाव होगा। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के विविधीकृत और कम निर्यात के कारण देश के बैंकों पर अमेरिकी टैरिफ कदमों का सीमित प्रभाव पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी पूंजीगत व्यय, मध्यम आय वर्ग के लिए कर कटौती और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए मौद्रिक ढील देना अहम फैसला है। ऐसे कारकों के आधार पर ही भारतीय बैंकिंग प्रणाली पर उसका दृष्टिकोण स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन


2025 की पहली तिमाही में श्रीलंकाई निर्यात 6% बढ़ने का अनुमान
श्रीलंका के निर्यात विकास बोर्ड का अनुमान है कि 2025 की पहली तिमाही में श्रीलंका के निर्यात में लगभग 6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जाएगी। बोर्ड ने बुधवार को जारी बयान में कहा, 2025 की पहली तिमाही के दौरान श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय लचीलापन और वृद्धि दिखी है। देश का कुल निर्यात 4,212.13 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.87 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च में वस्तु और सेवा दोनों सहित कुल निर्यात 1,507.90 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। निर्यात विकास बोर्ड ने कहा,  वर्तमान में मार्च 2024 की तुलना में साल-दर-साल 6.24 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि हो रही है। फरवरी 2025 से महीने-दर-महीने 11.76 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें