फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: विशाखापत्तनम में गूगल बनाएगा तीन नए डेटा सेंटर, सीएम बोले- होगा 88000 करोड़ रुपये का निवेश

Fri, 10 Oct 2025 07:33 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गूगल तीन साल में विशाखापत्तनम में डेटा सेंटर और एआई में 88,000 करोड़ रुपये की निवेश करेगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि यह स्वतंत्र भारत में वित्तीय सुधारों की शुरूआत के बाद से अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा और इसे एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम बताया।

विज्ञापन


गूगल की सहायक कंपनी रैडेन इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड यह निवेश करेगी, जिसके तहत विशाखापत्तनम में तारलुवाड़ा, अदाविवरम और रामबिल्ली में तीन परिसर विकसित किए जाएंगे। नेल्लोर जिले के निकट क्षेत्र में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो और बंदरगाह - रामय्यापट्टनम और दुगाराजपट्टनम मौजूदा कृष्णापट्टनम बंदरगाह के पूरक होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें