फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: हरदीप पुरी बोले- नेशनल डीप वाटर मिशन से बदलेगी देश की सूरत, अग्निवीरों के लिए SBI की कर्ज योजना

Fri, 15 Aug 2025 04:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेशनल डीप वाटर की मिशन शुरुआत करने के उद्देश्य के बारे में बताया है। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने इस मिशन को शुरू करने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े इस मिशन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा, "इस मिशन का उद्देश्य समुद्र के नीचे तेल और गैस भंडारों का पता लगाना है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य 2032 तक तेल व गैस के राष्ट्रीय भंडार को दोगुना और 2047 तक वर्तमान उत्पादन को तिगुना करना है। एक्स पर एक पोस्ट में पुरी ने लिखा, "गहरे पानी में शोध से प्राप्त होने वाले तेल-गैस भंडार देश की तस्वीर बदल देंगे।" 

विज्ञापन


अग्निवीरों के लिए एसबीआई ने शुरू की विशेष कर्ज योजना
हरदीप पुरी ने आगे कहा, "भारत की ऊर्जा सुरक्षा की चाहत लाल किले की प्राचीर से गूंजती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऊर्जा आयात पर हमारी निर्भरता कम करने के लिए हाइड्रोकार्बन के घरेलू अन्वेषण और उत्पादन को बढ़ाने के भारत के प्रयासों में राष्ट्रीय गहरे पानी मिशन के महत्व पर ज़ोर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ओआरडी संशोधन अधिनियम जैसे कानून सहित कई प्रमुख सुधार लागू किए गए हैं।"

एसबीआई ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार के अल्पकालिक अग्निपथ भर्ती कार्यक्रम के तहत अग्निवीरों के लिए विशेष व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस योजना के तहत बैंक में वेतन खाता रखने वाले अग्निवीर बिना किसी गारंटी के चार लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। इसमें प्रोसेसिंग शुल्क पर पूर्ण छूट होगी। पुनर्भुगतान अवधि अग्निपथ योजना की अवधि के अनुरूप होगी। बैंक 30 सितंबर, 2025 तक सभी रक्षा कर्मियों को 10.50 फीसदी की न्यूनतम ब्याज दर पर कर्ज की पेशकश कर रहा है। एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा, जो लोग हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं, वे अपने भविष्य निर्माण में हमारे समर्थन के हकदार हैं। हम आगे भी ऐसे समाधान लाते रहेंगे, जो देश के वीरों को सशक्त बनाएंगे। 
विज्ञापन


वोडा आइडिया का घाटा बढ़कर 6,608 करोड़
कर्ज में फंसी वोडाफोन आइडिया का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में बढ़कर 6,608 करोड़ रुपये पहुंच गया। वित्तीय लागत बढ़ने से कंपनी का घाटा बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में 6,426.7 करोड़ का नुकसान हुआ था। 30 जून, 2025 तक, कंपनी पर बैंकों का बकाया कर्ज 1,944.5 करोड़ था।

नई दिल्ली: भारत-आसियान व्यापार समझौते की समीक्षा वार्ता का अगला दौर अक्तूबर में
भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते के लिए समीक्षा वार्ता का अगला दौर इस साल अक्तूबर में जकार्ता में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। वार्ता का दसवां दौर इसी माह (10-14 अगस्त) यहां संपन्न हुआ।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त समिति ने एआईटीआईजीए (आसियान भारत वस्तु व्यापार समझौता) की चल रही समीक्षा को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि इसकी प्रभावशीलता, पहुंच और व्यापार सुविधा क्षमताओं को बढ़ाया जा सके। आसियान भारत का प्रमुख व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। आसियान से भारत का व्यापार इसके कुल वैश्विक व्यापार का लगभग 11 प्रतिशत है।

इसमें कहा गया है कि द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 123 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो दोनों पक्षों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों को दर्शाता है और आने वाले वर्षों में सहयोग बढ़ाने के अवसर पैदा करता है। इसमें कहा गया है, "अगली एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक 6-7 अक्टूबर 2025 को इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में होगी और इसकी मेजबानी मलयेशिया करेगा।"

म्यूचुअल फंड की 30 स्कीमों ने जुलाई में जुटाए 30416 करोड़
म्यूचुअल फंड की नई स्कीमें आईपीओ की तरह बाजार से जमकर पैसे जुटा रही हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कुल 30 ओपन एंडेड स्कीम लॉन्च की गईं। इनके जरिये फंड हाउसों ने 30,416 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है। नई फंड स्कीमों में खुदरा निवेशकों का अच्छा योगदान मिल रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि इस समय वैश्विक कंपनियां भारत में ध्यान केंद्रित कर रही हैं। ऐसे में विनिर्माण क्षेत्र पर कई फंड हाउस नई स्कीम लॉन्च कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। निप्पॉन इंडिया का मैन्युफैक्चरिंग ईटीएफ और मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स फंड इस समय खुला है, जो 20 अगस्त को बंद होगा। यह नया फंड ऐसे समय पर लाया गया है, जब भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र फिर से तेजी पकड़ रहा है। एपल जैसी बड़ी कंपनियां अपना उत्पादन भारत में ला रही हैं और देश खुद को वैश्विक विनिर्माण हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: जिंदल स्टील ने दिए दो करोड़
जिंदल स्टील के कर्मचारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उलपक्ष्य में प्रभावित सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए दो करोड़ रुपये दिए हैं। जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने बृहस्पतिवार को दो करोड़ का चेक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें