फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: 'समुद्री खाद्य निर्यात के लिए नए बाजार तलाशें कारोबारी', ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच सरकार की सलाह

Mon, 11 Aug 2025 05:33 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिकी टैरिफ वृद्धि के बीच सरकार ने समुद्री खाद्य निर्यातकों से नए बाजार तलाशने को कहा। कंद्रीय मत्स्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्री रजीव रंजन सिंह ने कहा कि यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और कई देश भारतीय समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात के लिए उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि निर्यातकों ने 16वें वित्त आयोग के दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) में शामिल करने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्च समुद्रों और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में मछली पकड़ने के संबंध में मसौदा दिशानिर्देश जारी किए हैं और एक महीने के भीतर जनता से टिप्पणियां मांगी है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

एनपीएस वात्सल्य योजना में 1.30 लाख नाबालिग ग्राहक पंजीकृत
एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत 3 अगस्त तक 1.30 लाख नाबालिग ग्राहक पंजीकृत हुए हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने लोकसभा में कहा कि एनपीएस-वात्सल्य बच्चों के लिए प्रारंभिक बचत को प्रोत्साहित करके अंतर-पीढ़ीगत इक्विटी और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देता है। साथ ही पीढ़ियों में सेवानिवृत्ति योजना की संस्कृति और आदत को बढ़ावा देता है। 

पुरानी कर व्यवस्था के तहत, धारा 80सीसीडी (1बी) के तहत 50,000 रुपये तक की आयकर कटौती को 1 अप्रैल, 2025 से माता-पिता या अभिभावक द्वारा किए गए एनपीएस-वात्सल्य योगदान के लिए बढ़ा दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें