फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: ईजमाईट्रिप ने एविएशन बाजार में रखा कदम, ऑनलाइन विज्ञापनों से जुड़ा शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव

Mon, 24 Mar 2025 03:03 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के वर्गीकरण के लिए महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। कारोबार और निवेश मानदंडों में ये बदलाव एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगे। रविवार को सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। बदलावों के बाद 2.5 करोड़ रुपये तक के निवेश वाली MSME इकाइयों को सूक्ष्म उद्यमों के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। पहले यह सीमा 1 करोड़ रुपये थी। ऐसी इकाइयों के लिए टर्नओवर की सीमा 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी गई है। संशोधन के प्रभावी होने के बाद 25 करोड़ रुपये तक के निवेश वाली इकाइयों को लघु उद्यम के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। पहले ये 10 करोड़ रुपये था। इनके टर्नओवर की सीमा 50 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दी गई है। 125 करोड़ रुपये तक के निवेश वाले एमएसएमई अब मध्यम उद्यम के तौर पर जाने जाएंगे। पहले यह सीमा 50 करोड़ रुपये थी। इनके टर्नओवर की सीमा 500 करोड़ रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईजमाईट्रिप ने चार्टर एविएशन बाजार में रखा कदम
ईजमाईट्रिप ने बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड में 49% हिस्सेदारी के रणनीतिक अधिग्रहण के साथ चार्टर एविएशन बाजार में कदम रखने का एलान किया है।

सरकार ने ऑनलाइन विज्ञापनों पर लगने वाला शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव रखा
सरकार ने सोमवार को वित्त विधेयक 2025 में 59 संशोधनों के तहत ऑनलाइन विज्ञापनों पर समानीकरण शुल्क या डिजिटल कर को समाप्त करने का प्रस्ताव किया, जिस पर लोकसभा में चर्चा हुई।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऑनलाइन विज्ञापनों पर समान शुल्क हटाने का प्रस्ताव अमेरिका के प्रति उदार रुख दिखाने के उद्देश्य से है, जिसने 2 अप्रैल से पारस्परिक शुल्क लागू करने की धमकी दी है। ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं पर 1 जून 2016 को समतुल्य शुल्क लगाया गया था। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में वित्त विधेयक 2025 में संशोधन पेश किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें