फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: कंप्यूटर बाजार में सालाना 5.1 फीसदी वृद्धि के आसार; इरोज मीडिया के प्रवर्तक पर 50 लाख जुर्माना

Mon, 04 Nov 2024 02:52 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत में कंप्यूटर बाजार अगले पांच वर्षों में सालाना 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने एक रिपोर्ट में कहा, अगस्त में समाप्त हुए तीन महीनों में भारत में लैपटॉप का आयात 10.8 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें एपल की ज्यादा हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारत में लैपटॉप असेंबली का विस्तार होता है, तो कलपुर्जों का आयात भी बढ़ सकता है। चीन और हांगकांग से अगस्त 2024 तक 12 महीनों में कंप्यूटर घटकों (सेमीकंडक्टर को छोड़कर) का बड़ा आयात होगा। इससे सरकार को कलपुर्जोंं के विनिर्माण के साथ-साथ असेंबली को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म का मानना है कि भारत 2025 के दौरान लैपटॉप के आयात को सीमित करने वाले नियमों को फिर से लागू कर सकता है। इसे 2023 में वापस बढ़ाया गया था। घरेलू विनिर्माण उद्योग का विस्तार करने के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) सहित अन्य नीतियों पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


इरोज मीडिया के प्रवर्तक पर 50 लाख जुर्माना
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने मानदंडों के उल्लंघन से जुड़े मामले में इरोज इंटरनेशनल मीडिया के प्रवर्तक सुनील लूला पर 50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। सेबी ने जून, 2023 में अंतरिम आदेश में धन की हेराफेरी की आशंका में इरोज इंटरनेशनल, लूला सहित पांच पक्षों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया था। नियामक ने पाया कि सुनील लूला सेबी के निर्देशों का पालन करने में विफल रहे। उन्होंने इरोज इंटरनेशनल मीडिया के निदेशक पद से इस्तीफा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें