नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के ग्राहकों का खाता 20 करोड़ के पार हो गया है। आठ महीने पहले यह संख्या 16.9 करोड़ थी। एक्सचेंज ने कहा, डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग के चलते यह संभव हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, 3.6 करोड़ के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।
एनएसई क्लियरिंग ने 27 करोड़ में निपटाया मामला
एनएसई क्लियरिंग कॉरपोरेशन ने सेबी को 27.13 करोड़ का भुगतान कर मामला निपटा लिया है। सेबी ने नवंबर, 2023 में नोटिस जारी किया था। इसमें गारंटी रखने में खामियां पाई गई थीं। इसके बाद 14 अक्तूबर को 27.13 करोड़ भरकर मामले का निपटान कर लिया गया।
हेस्टर बायो का लाभ 108 फीसदी बढ़ा
हेस्टर बायोसाइंसिस को दूसरी तिमाही में 8.39 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में यह 108 फीसदी अधिक है। राजस्व 19 फीसदी बढ़कर 83.69 करोड़ रहा है। पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 48 फीसदी बढ़कर 15.88 करोड़ रहा।