फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: उद्योगों को अक्तूबर में 8% अधिक कर्ज मिला; प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की वृद्धि दर घटी

Sat, 30 Nov 2024 05:57 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों की ओर से उद्योगों को दिया जाने वाला कर्ज अक्तूबर में 8 फीसदी बढ़ा है। अक्तूबर, 2023 में वृद्धि दर 4.8 फीसदी थी। आरबीआई के अनुसार, कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों का कर्ज 15.5 फीसदी बढ़ा है, जो एक साल पहले इसी माह में 17.4 फीसदी बढ़ा था। इस दौरान पर्सनल लोन की वृद्धि दर घटकर 15.8 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले 18 फीसदी थी। इसका मुख्य कारण अन्य पर्सनल लोन, वाहन लोन और क्रेडिट कार्ड ऋण वृद्धि में गिरावट है।
विज्ञापन


प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 3.1 फीसदी
कच्चे तेल व प्राकृतिक गैस क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्तूबर, 2024 में घटकर 3.1 फीसदी रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.7 फीसदी था। हालांकि, अक्तूबर की वृद्धि दर सितंबर, 2024 के 2.4 फीसदी की तुलना में अधिक है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर 18.4 फीसदी से घटकर अक्तूबर में 7.8 फीसदी रह गई। उर्वरक, इस्पात और सीमेंट-बिजली के उत्पादन की वृद्धि दर क्रमशः 0.4 फीसदी, 4.2 फीसदी और 0.6 फीसदी रही। अक्तूबर, 2023 में यह आंकड़ा क्रमश: 5.3 फीसदी, 16.9 फीसदी और 20.4 फीसदी रहा था। रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन बढ़कर 5.2 फीसदी पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा भंडार 1.31 अरब डॉलर घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर रह गया है। 15 नवंबर के हफ्ते में इसमें 17.76 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई थी। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 22 नवंबर के हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति 3.04 अरब डॉलर घटी है।
विज्ञापन


फिर से निदेशक नहीं बनेंगे पुनीत गोयनका
जी एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों ने पुनीत गोयनका की फिर से निदेशक के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। 42वीं वार्षिक आम बैठक में यह फैसला लिया गया। गोयनका को निदेशक के रूप में पुनः नियुक्त करने के प्रस्ताव को सिर्फ 49.54 फीसदी मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें