फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: बीच हवा में खराब हुए विमान के शौचालय, एयर इंडिया की उड़ान वापस शिकागो लौटी

Thu, 06 Mar 2025 05:52 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिकागो से दिल्ली जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद अमेरिकी शहर वापस लौट आया। एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। हालांकि, सूत्र ने बताया कि विमान को वापस लौटना पड़ा क्योंकि कई शौचालय जाम हो गए थे।

विज्ञापन


फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उड़ान को बोइंग 777-337 ईआर विमान से संचालित किया गया था और दस घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस लौटा दिया गया। एयर इंडिया द्वारा संचालित बोइंग 777-300 ईआर विमान में 10 शौचालय हैं।  जिसमें से केवल एक शौचालय काम कर रहा था।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड अब 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो छह महीने का निचला स्तर पर है। अमेरिका की ओर से कनाडा, चीन व मेक्सिको पर टैरिफ लगाने के बाद व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका से तेल की कीमतों पर असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रेंट वायदा बुधवार को 1.02 डॉलर या 1.44% गिरकर 70.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.33 डॉलर या 1.95 फीसदी गिरकर 66.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ऐसी आशंका है कि प्रभावित देशों की ओर से अमेरिका पर लगाए जाने वाले जवाबी टैरिफ वैशि्वक आर्थिक वृद्धि को धीमा कर देंगे। इससे ईंधन की मांग घटेगी। इस बीच, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस सहित उसके सहयोगियों ने 2022 के बाद पहली बार तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया। इससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव और बढ़ गया। ओपेक प्लस अप्रैल से प्रतिदिन 1.38 लाख बैरल की मामूली वृद्धि करेगा, जो लगभग 60 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती को कम करने के लिए मासिक वृद्धि का पहला कदम है। यह वैश्विक मांग के करीब 6 फीसदी के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें