फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: जेनसोल से वसूली के लिए DRT के पास पहुंची इरेडा; एडवांस टिप के लिए मजबूर करने पर कैब को मिला नोटिस

Thu, 22 May 2025 07:07 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उबर को कथित तौर पर जल्दी सेवा के लिए उपयोगकर्ताओं को ‘एडवांस टिप’ देने को मजबूर करने या उकसाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कंपनी को यह नोटिस जारी किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, एडवांस टिप की यह प्रथा बेहद चिंताजनक है। जल्दी सेवा के लिए उपयोगकर्ताओं को एडवांस टिप देने के लिए मजबूर करना या उकसाना अनैतिक और शोषणकारी है। इस तरह की कार्रवाइयां अनुचित व्यापार व्यवहार के अंतर्गत आती हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सीसीपीए को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, सीसीपीए ने इस संबंध में उबर को नोटिस जारी कर उससे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


जेनसोल से वसूली के लिए डीआरटी के पास पहुंची इरेडा
जेनसोल इंजीनियरिंग और जेनसोल ईवी लीज से करीब 729 करोड़ रुपये की वसूली के लिए भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले इरेडा ने दोनों कंपनियों के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू करने के लिए आवेदन दायर किया था। इरेडा ने कहा, जेनसोल इंजीनियरिंग और जेनसोल ईवी के खिलाफ क्रमशः 510 करोड़ एवं 218.95 करोड़ की चूक राशि के लिए डीआरटी दिल्ली में 20 मई को मूल आवेदन दायर किया है। पिछले माह सेबी ने फंड गबन मामले में जेनसोल इंजीनियरिंग और उसके प्रवर्तकों अनमोल व पुनीत सिंह जग्गी को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था।

इंडिगो प्रति शेयर देगी 10 रुपये का लाभांश
विमानन कंपनी इंडिगो को मार्च तिमाही में 3,067 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में यह 62 फीसदी अधिक है। कंपनी 10 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की है। इसका राजस्व 24 फीसदी बढ़कर 22,512 करोड़ रुपये के पार रहा।

सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास के लिए जिंदल स्टील देगी मदद
जिंदल स्टील के 20,000 से ज्यादा कर्मचारी ऑपरेशन सिंदूर के समय जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में भीषण मानवीय संकट का सामना करने वाले परिवारों को एक दिन का वेतन देंगे। जिंदल स्टील के चेयरमैन-सांसद नवीन जिंदल ने परिवारों के पुनर्वास में सहयोग का संकल्प लिया है।

अंबर एंटरप्राइजेज की आय 10,000 करोड़ पार
अंबर एंटरप्राइजेज ने 2024-25 में 10,000 करोड़ की आय हासिल की है। कंपनी के एमडी दलजीत सिंह ने कहा, शुद्ध मुनाफा 80 फीसदी बढ़कर 251 करोड़ रुपये रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल विभाग का राजस्व सर्वाधिक 7,329 करोड़ रुपये को पार कर गया है। 
विज्ञापन

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता 8 जुलाई तक संभव; भारत ने की घरेलू वस्तुओं पर 26% टैरिफ हटाने की मांग
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता 8 जुलाई तक होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों की बातचीत में भारत ने 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ के साथ घरेलू वस्तुओं पर 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ को हटाने की शर्त रखी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक कर) का ऐलान किया था। इसमें भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था। हालांकि, एक सप्ताह बाद ही ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया था। यह अवधि 9 जुलाई को समाप्त होगी।  बता दें कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल हाल ही ट्रेड वार्ता के लिए वाशिंगटन गए थे। वहां उन्होंने अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक और व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के साथ मुलाकात की। दोनों देशों के वार्ताकारों के बीच बैठक 22 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें