GRSE ने जर्मनी के लिए 4 हाइब्रिड जहाजों का कॉन्ट्रैक्ट किया
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने शनिवार को जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित कंपनी के साथ चार हाइब्रिड मल्टीपर्पज जहाजों के निर्माण के लिए 62.44 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। कंपनी के बयान में कहा गया कि इस अनुबंध में अतिरिक्त दो हाइब्रिड प्रोपल्शन जहाजों का विकल्प भी शामिल है।
जीआरएसई के अनुसार यह समझौता पहले से चल रहे 7,500 डीडब्ल्यूटी मल्टीपर्पज जहाज परियोजना पर आधारित है। इसे कोलकाता के GRSE यार्ड में जर्मन शिपिंग कंपनी कार्स्टन रेहडर शिफ्समाक्लर अंड रीडरेई जीएमबीएच एंड कंपनी केजी के लिए बनाया जा रहा है।
समझौते पर GRSE के डायरेक्टर (शिपबिल्डिंग) कमांडर शंतनु बोस (सेवानिवृत्त) और कार्स्टन रेहडर शिफ्समाकलर अंड रीडरेई के मैनेजिंग डायरेक्टर थॉमस रेडर ने हस्ताक्षर किए, जिसमें दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।