अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल सभी भारतीय विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचने के लिए एल639 मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे करीब दो घंटे अतिरिक्त लगते हैं। नए मार्ग से जॉर्जिया, बाकू, मध्य एशिया और उत्तरी यूरोप जाने वाली उड़ानों में काफी बचत हो सकती है।