पीएनबी तुरंत देता है रेपो दर में कटौती का लाभ
आरबीआई जब भी रेपो दर में कटौती करता है, उसके अगले कार्यकारी दिन में हम ग्राहकों को तुरंत उसका फायदा दे देते हैं। फरवरी से अभी तक आरबीआई ने दो बार दरों में कटौती की है और इन दोनों बार का 0.50 फीसदी का फायदा हमने ग्राहकों के दे दिया है। पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी के प्रबंध निदेशक अशोक चंद्रा ने कहा, हमारा एक ऐसा खाता है जो नाबालिग के नाम खुलता है और नौकरी के सेवानिवृत्त के बाद भी काम आता है। यह नाबालिग के नाम से खोला जाता है तो युवा होने पर युवा के रूप में तब्दील हो जाएगा। जब नौकरी करेगा तो यह सैलरी खाता हो जाएगा। सेवानिवृत्त के बाद पेंशन खाते के रूप में बदल जाता है। यह एक ही खाता पूरे जीवन चलता है।
34 नई योजनाएं शुरू
बैंक ने हाल में 34 नई योजनाएं शुरू कीं। इनमें विशेष खाता योजनाएं शामिल हैं। इनमें सैलरी और गैर-सैलरी व्यक्तियों, डिफेंस कर्मियों, अग्निवीर, पेंशनर्स, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अलग-अलग खाते शामिल हैं। इन खातों में ओटीटी सब्सक्रिप्शन, मेडिकल चेकअप, टर्म लाइफ और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही हैं।