NSE जल्द आएगी शेयर बाजार में, IPO के लिए SEBI का NOC तैयार
भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल स्टॉक एकस्चेंज को अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ की दिशा में अहम मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के अनुसार, बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने एनएसई को आईपीओ से जुड़े अगले चरण के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने का हरी झंडी दे दी है।
एनओसी मिलने के बाद अब एनएसई आधिकारिक तौर पर अपने आईपीओ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकेगा और ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी करेगा। इसे NSE के लंबे समय से टलते आ रहे लिस्टिंग प्लान के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले SEBI के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने भी इस दिशा में प्रगति के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि बोर्ड NOC जारी करने के बेहद अंतिम चरण में है। हम एनएसई आईपीओ के लिए एनओसी जारी करने के बहुत उन्नत चरण में हैं, संभवतः इसी महीने।