फ्लिपकार्ट ने बोर्ड में किए बड़े बदलाव
फ्लिपकार्ट ने बुधवार को डैन निअरी को अपने बोर्ड में शामिल करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह कदम गवर्नेंस को और मजबूत करने और आईपीओ फाइलिंग से पहले अपने अगले विकास चरण को रफ्तार देने की रणनीति का हिस्सा है।
फ्लिपकार्ट की ओर से जारी बयान के मुताबिक, निअरी वैश्विक तकनीक और नेतृत्व के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ बोर्ड में नई ऊर्जा जोड़ेंगे। कंपनी ने कहा कि उनका बोर्ड में आना इस बात को रेखांकित करता है कि फ्लिपकार्ट पारदर्शी गवर्नेंस और तेजी से विस्तार की दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।