फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: कोल इंडिया का उत्पादन 3.7 फीसदी घटा; आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को सेबी से IPO की मिली मंजूरी

Tue, 02 Dec 2025 07:10 AM IST
शिवम गर्ग बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमेरिकी मुद्रा की मजबूत मांग के चलते रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 89.53 पर पहुंच गया। मुद्रा व्यापारियों ने कहा, रुपये में लगातार कमजोरी मुख्य रूप से बढ़ते व्यापार घाटे, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और केंद्रीय बैंक के सीमित हस्तक्षेप के कारण है।

विज्ञापन


आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को मंजूरी
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट सहित चार कंपनियों को आईपीओ लाने की सेबी ने मंजूरी दे दी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल 10,000 करोड़ जुटाएगी। पावरिका लि., टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स और अन्नू प्रोजेक्ट्स को भी इश्यू लाने की मंजूरी मिल गई है।

कोल इंडिया : उत्पादन 3.7 फीसदी घटा
कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अप्रैल-नवंबर में 3.7 प्रतिशत घटकर 45.35 करोड़ टन रह गया। सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ाने व आयात पर निर्भरता कम करने के लिए कदम उठा रही है। पिछले माह कंपनी का उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़कर 6.8 करोड़ टन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें