फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य और व्यापार समाचार: सख्ती बेअसर, चीनी 64 के पार; एक महीने में 30 फीसदी तक बढ़े दाम

Mon, 31 Aug 2026 05:31 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन
केंद्र की ओर से कीमतों पर लगाम कसने के तमाम प्रयासों के बावजूद देशभर में चीनी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। एक सप्ताह पहले औसत खुदरा भाव 63.12 रुपये प्रति किलोग्राम था। एक सप्ताह में कीमतों में 1.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मौजूदा खुदरा कीमतें एक महीने पहले की तुलना में 30 प्रतिशत और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 38.63 प्रतिशत अधिक हैं। 30 अगस्त तक देश में चीनी का अधिकतम खुदरा मूल्य 74 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। दिल्ली में रेट 62 रुपये, मुंबई में 66 रुपये, चेन्नई में 63 रुपये और रांची में 68 रुपये प्रति किलोग्राम था। थोक भाव में भी महीने-दर-महीने 31 फीसदी और सालाना आधार पर 38.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मिलों के भाव में नरमी : सरकार द्वारा 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दिए जाने के बाद मिलों से निकलने वाली चीनी में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बावजूद खुदरा और थोक बाजार में उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी है।

भारत रूस को पेट्रोल आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शुमार
यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण रिफाइनरियों की उत्पादन प्रभावित होने से रूस में ईंधन का आयात बढ़ गया है। ऐसे में भारत रूस को गैसोलीन (पेट्रोल) की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शुमार हो गया है। इस सूची में तुर्किये और मोरक्को शामिल भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो माह में नई दिल्ली ने मॉस्को को लगभग 10 लाख बैरल पेट्रोल की आपूर्ति की। इसमें गुजरात की वाडिनार रिफाइनरी की प्रमुख भूमिका रही है, जिसका संचालन नयारा एनर्जी करती है। नयारा एनर्जी में रूस की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी रोसनेफ्ट की 50% हिस्सेदारी है। ऊर्जा विश्लेषक कंपनी वॉर्टेक्सा के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में रूस का समुद्री रास्ते से गैसोलीन (पेट्रोल) का आयात बढ़कर 1,25,000 बैरल प्रतिदिन के रिकॉर्ड पर पहुंच गया, जो पूरे माह के लिए अनुमानित 4.7 लाख टन के बराबर है। 
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक में नए प्रमुख की तलाश, डिप्टी एमडी कैजाद बन सकते हैं नए सीईओ
भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के अगले सीईओ की रेस में डिप्टी एमडी कैजाद भरूचा प्रमुख उम्मीदवारों में सबसे आगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैंक इस पद के लिए एक बाहरी उम्मीदवार के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन का दूसरा कार्यकाल अक्तूबर में समाप्त हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि बैंक उनके स्थान पर भरूचा समेत दो नामों को आगे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें