अदाणी पावर-भूटान ड्रुक ग्रीन पावर के बीच 570 मेगावाट पनबिजली परियोजना का समझौता
अदाणी पावर ने भूटान की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर के साथ 570 मेगावाट की पनबिजली परियोजना स्थापित करने के लिए समझौता किया है। इस परियोजना की लागत करीब 6,000 करोड़ रुपये है।
समझौते के अनुसार, अदाणी पावर और ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्प लिमिटेड (डीजीपीसी), पीकिंग रन-ऑफ-रिवर वांगछू जलविद्युत परियोजना को बीओओटी (निर्माण, स्वामित्व, संचालन, हस्तांतरण) मॉडल पर शुरू करेंगे। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पहले ही पूरी हो चुकी है। निर्माण कार्य 2026 की पहली छमाही तक शुरू होने की उम्मीद है, और इसे भूमिपूजन के पांच साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।