फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business News: अब कारोबारियों को मसूर दाल भंडार की देनी होगी नियमित जानकारी, पढ़ें व्यापार की अहम खबरें

Thu, 07 Sep 2023 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खाद्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, दालों का उत्पादन लगातार घट रहा है। बुवाई के रकबे में 11 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।
विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाल कारोबारियों को अब मसूर दाल के स्टॉक की भी नियमित जानकारी देनी होगी। इसके तहत अगर घोषित सीमा से अधिक स्टॉक मिलता है, तो उसे जमाखोरी माना जाएगा और ऐसा करने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इससे पहले सरकार ने जून में अरहर और उड़द की डाल पर स्टॉक सीमा लगाने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


दरअसल, तमाम कोशिशों के बावजूद मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण दालों की महंगाई केंद्र सरकार के नियंत्रण से बाहर जा रही है। खाद्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, दालों का उत्पादन लगातार घट रहा है। बुवाई के रकबे में 11 लाख हेक्टेयर की कमी आई है, जिसे देखते हुए केंद्र ने तत्काल प्रभाव से दाल के कारोबारियों के लिए मसूर दाल के स्टॉक सीमा की प्रति सप्ताह जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है।  

86 फीसदी आवासीय परियोजनाएं पूरी
 रेरा के तहत कड़े नियमों की मदद से सात प्रमुख शहरों में जुलाई, 2017 व दिसंबर, 2018 के बीच शुरू की गई कुल 1,642 आवासीय परियोजनाओं में से कम से कम 86 फीसदी पूरी हो चुकी हैं। एनारॉक के अनुसार, ये 1,642 परियोजनाएं रेरा कानून के तहत पंजीकृत हैं।  
विज्ञापन


26 फीसदी बढ़ सकता है पाम तेल आयात
खपत में सुधार से 31 अक्तूबर को समाप्त होने वाले 2022-23 में देश का पाम तेल आयात 26 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकता है। डीलरों ने बताया कि प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों से रिफाइनरी कंपनियों ने त्योहारों के लिए खरीदारी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें