फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Roundup: जापानी एजेंसी ने भारत की रेटिंग सुधारी और बाजार में नरमी, पढ़ें कारोबार की खबरें एक साथ

Fri, 19 Sep 2025 07:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Business Roundup: भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े ताजा घटनाक्रम लगातार नए अवसर और चुनौतियां पेश कर रहे हैं। इस बीच जलवायु परिवर्तन, कर सुधार, कृषि और उद्योग जगत से जुड़ी नीतियां सीधे तौर पर आम लोगों की जिंदगी और कारोबार पर असर डालती हैं। कारोबार जगत से जुड़ी ये अहम खबरें बिजनेस राउंडअप में एक ही जगह पर एक ही क्लिक में पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 10
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com
भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई खबरें शुक्रवार को कारोबार जगत की सुर्खियां बनी। जापानी एजेंसी R&I ने भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग बढ़ाकर देश की मजबूती पर भरोसा जताया। दूसरी ओर, लगातार तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, अदाणी समूह के शेयरों में उछाल दिखा। एक रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान की चेतावनी दी गई है। जीएसटी सुधारों से ट्रैक्टर सस्ते होंगे और देश के एमएसएमई क्षेत्र को राहत की खबर भी आई। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
विज्ञापन

2 of 10
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

जापानी एजेंसी ने भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग रेटिंग बढ़ाई

जापान की रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इन्फॉर्मेशन आईएनसी (आर एंड आई) ने शुक्रवार को भारत की विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को स्थिर दृष्टिकोण के साथ बीबीबी से बीबीबी+ कर दिया।इसका मतलब आसान भाषा में यह है कि किसी देश या कंपनी की विदेशी मुद्रा (जैसे डॉलर, यूरो आदि) में कर्ज चुकाने की क्षमता का अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां कैसे आकलन करती हैं? एजेंसी ने मजबूत घरेलू मांग, राजकोषीय अनुशासन और बेहतर बाहरी स्थिरता का हवाला देते हुए देश की विदेशी मुद्रा अल्पकालिक ऋण रेटिंग को ए-2 पर बरकरार रखा। पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

3 of 10
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट

शुक्रवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से तीन दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 387.73 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 82,626.23 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96.55 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 25,327.05 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार का पूरा हाल यहां जानें

4 of 10
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

बिकवाली के साथ हुई बाजार की शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरवाट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 264.36 अंकों की कमजोरी के साथ 82,749.60 पर आ गया, जबकि निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ 25,358.60 पर कारोबार कर रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और निवेशकों की सतर्क रणनीति के चलते शुरुआती सत्र में बिकवाली देखने को मिली। अदाणी समूह के शेयर में शुक्रवार को जबरदस्त छलांग देखने को मिला। सेबी द्वारा हिंडनबर्ग मामले में क्लीन चिट दिए जाने के बाद अदाणी समूह के शेयर में बड़ा उछाल देखा गया है। अदाणी टोटल गैस के शेयर 13.27% बढ़कर 687.35 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अदाणी पावर 9% की बढ़त के साथ 686.95 रुपये पर पहुंच गया, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 5.45% और अदाणी एंटरप्राइजेज में 5.23% की तेजी दर्ज हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

5 of 10
जलवायु परिवर्तन - फोटो : amarujala.com

जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को 131 लाख करोड़ की क्षति

जलवायु परिवर्तन के कारण अगले 25 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को कम-से-कम 1.5 लाख करोड़ डॉलर (करीब 131 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का नुकसान उठाना पड़ सकता है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में खाद्य एवं कृषि, ढांचागत परिवेश निर्माण, स्वास्थ्य एवं देखभाल और बीमा क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल असर के आकलन के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। अध्ययन में कंपनियों से अपने कार्यबल की सेहत पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देने, परिचालन में लचीलापन लाने और उत्पादकता सुरक्षा के लिए तात्कालिक तौर पर उपयुक्त कदम उठाने का आह्वान किया गया है ताकि जलवायु अनुकूलन का प्रबंधन किया जा सके। जलवायु परिवर्तन के अर्थव्यवस्था पर असर से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

6 of 10
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

होटलों में खाना युवा पीढ़ी की जीवनशैली का अब हिस्सा

युवा पीढ़ी के लिए अब बाहर खाना कभी-कभार की बात नहीं रह गई है। यह एक जीवनशैली के रूप में बदल रहा है। इसलिए, टियर-2 शहरों में होटलों की वृद्धि होने की उम्मीद है। ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट के अनुसार, जेनरेशन जेड यानी 1995 से 2012 के बीच पैदा युवा इस समय तेजी से होटलों और रेस्तरां का रुख कर रहे हैं। औसत मासिक आय महानगरों के स्तर के करीब पहुंचने के साथ ग्राहक नए व्यंजनों और स्वरूपों के साथ प्रयोग कर रहे हैं। 72 फीसदी से ज्यादा उपभोक्ता विदेशी व्यंजनों को पसंद करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

7 of 10
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : amarujala.com

जीएसटी सुधारों एलपीसी सिलेंडरों पर क्या असर पड़ेगा जानें

एलपीजी सिलेंडर भारतीय घरों, रेस्टोरेंट, होटलों और उद्योगों में एक महत्वपूर्ण ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है। जीएसटी सुधारों के बीच बड़ा सवाल यह है कि क्या इन बदलावों का LPG सिलेंडर की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा? बता दें कि 3 सितंबर को हुई जीएसटी परिषद की बैठक में एलपीजी पर लगने वाले जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 22 सिंतबर से लागू हो रही दरों में भी घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जीएसटी दरें पहले जैसी ही रहेंगी। इसका मतलब है कि नागरिकों को सिलेंडर पर पहले जितनी ही कीमत चुकानी पड़ेगी। घरेलू उपयोग के लिए सब्सिडी और गैर-सब्सिडी दोनों तरह के सिलेंडरों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगता है।  होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, फूड ट्रक, मेस किचन और इंडस्ट्रियल हीटिंग जैसे कॉमर्शियल उपयोग पर 18 प्रतिशत जीएसटी देना होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
जीएसटी में सुधार - फोटो : amarujala.com

जीएसटी कटौती से ट्रैक्टर होंगे सस्ते

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण निर्माताओं से अपील की कि 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी कटौती का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कदम से अलग-अलग श्रेणी के ट्रैक्टरों की कीमतों में 23,000 रुपये से लेकर 63,000 रुपये तक की कमी आएगी। जीएसटी में कमी से न केवल ट्रैक्टर सस्ते होंगे बल्कि देशभर में चल रहे कस्टम हायरिंग सेंटर्स (CHCs) पर उपलब्ध मशीनरी की लागत भी घटेगी। इसके चलते किसानों को किराये पर मशीनें लेने में भी राहत मिलेगी। जीएसटी सुधारों से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें

9 of 10
जीएसटी 2.0 - फोटो : amarujala.com

जीएसटी 2.0 से परिवारों और एमएसएमई को राहत

सरकार की जीएसटी 2.0 घोषणा से न केवल घरों का कर बोझ कम होगा बल्कि एमएसएमई को मजबूती मिलेगी और अर्थव्यवस्था में औपचारिककरण की रफ्तार भी बढ़ेगी। यह कदम भारत को एकल कर व्यवस्था के सपने के और करीब ले जाएगा। फिक्की की समिति कैस्केड (कैस्केड) की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी ढांचे में सुधार से 5% टैक्स स्लैब में आने वाली वस्तुओं की संख्या तीन गुना तक बढ़ जाएगी। अभी 54 उपभोग श्रेणियां इस दायरे में हैं, जिन्हें जीएसटी 2.0 के तहत बढ़ाकर 149 कर दिया जाएगा। जीएसटी 2.0 से जुड़ी यह खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

10 of 10
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

अरबिंदो फार्मा की सहायक इकाई में आग लगने से उत्पादन प्रभावित

आंध्र प्रदेश के नायडूपेटा स्थित उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एपीएल हेल्थकेयर लिमिटेड की चौथी इकाई में आग लगने की घटना के कारण उत्पादन अस्थायी रूप से बाधित हुआ है। कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि 18 सितंबर, 2025 को सुबह करीब 8:50 बजे, आंध्र प्रदेश के नायडूपेटा (एसईजेड यूनिट) स्थित एपीएल हेल्थकेयर की यूनिट IV के ग्रैनुलेशन एरिया-10 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की एक छोटी सी घटना घटी। आग एक पैनल तक फैल गई, जिससे ग्रैनुलेशन क्षेत्र-10 प्रभावित हुआ और ग्रैनुलेशन क्षेत्र-8 को आंशिक क्षति हुई। इसमें बताया गया है कि उक्त इकाई की कुल 19 लाइनों में से 2 लाइनें लगभग दो सप्ताह से प्रभावित हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें